Weather update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने पलटी मार दी है। जिसके चलते बीते दो दिनों से हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण राजस्थान के 8 जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में 1 अप्रैल तक उत्तरी हवाओं का असर रहेगा और तापमान औसत से नीचे ही दर्ज होंगे। 2 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में मेघगर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और झालावाड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!