राजस्थान 1st न्यूज़। भारत पाकिस्तान ने तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के पोस्ट से हलचल तेज हो गई है। भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के ज़रिए किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ उधर, केंद्र सरकार ने कहा, अगर भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध) माना जाएगा। हमले का जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!