राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। सोशल मीडिया से सपंर्क में आने और फिर प्रेम प्रसंग हो जाने के बाद अब प्रेमी युगल ने सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना झुझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी के भोड़की गांव की है। जहां पर जोहड़े में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका ने कीकर के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की।

 

 

घटनास्थल के नीचे सेल्फोस की गोलियां भी पड़ी मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने पहले जहर का सेवन किया और उसके बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!