राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के ताले तोड़कर घर से आभूषण और नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में पूजा पत्नी गणपतराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वार्ड नंबर 5 कानपुरा बस्ती में 15 अप्रैल की शाम से 16 अप्रैल की सुबह के बीच की हे।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर ताले तोड़ कर घर से अंदर अलमारी में रखे एक बजंर कंठी पांच तेाला, कान के झुमके 2 तोला, 4 तोला चंादी के आभूषण और दूसरे कमरे के बॉक्स में रखे 2 लाख नकदी भी साथ में चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!