राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में एएसआई रामस्वरूप ने दिनेश, शिवप्रकाश, श्यामसुंदर, सुभाष व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोमासर की है।

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी दो बाइक, पिकअप पर सवार होकर आए और बाइक को परिवादी की गाड़ी के आगे लगाया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे जबरदस्ती रूकवा लिया और एकराय होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। प्रार्थी ने बतया कि आरोपियों ने उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट को तोड़ दिया। पुलिस ेने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




