राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते अब सुबह से शाम तक गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान में तेज गर्मी के कारण सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

तेज गर्मी के कारण उदयपुर और अजमेर में टूरिस्टों की संख्या कम हो गई है। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीटवेव के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। मौसम विभाग ने आज 21 अप्रेल को झुझुनूं, अलवर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 और 23 अप्रैल को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।




