राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मोहता सराय क्षेत्र की है। जहां पर 21 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे के आसपास विक्रम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। जिसके बाद मौके पर गंगा शहर पुलिस टीम निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी मुआयना करवा कर शव मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादार हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई,मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान व राजकुमार खडग़ावत ने शव को पहुंचाने में सहयोग किया।




