राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला का अपहरण का गैंगरेप करने की खबर सामने आयी है। घटना रावला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहंा पर महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि कृष्ण लाल उसे उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

 

कृष्ण लाल अपने साथी साहब राम के साथ मिलकर महिला को जबरन खाजूवाला क्षेत्र में ले गए। महिला ने बताया कि उसे यहां दो दिन तक रखा। इस दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद, उसे दो दिनों तक साहबराम के घर में भी बंधक बनाकर रखा गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे कुल चार दिनों तक खाजूवाला क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा।

 

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस द्वारा आज महिला का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। महिला का आरोप है कि पहले मामला दर्ज होने के बाद से ही कृष्ण लाल उस पर दर्ज मामले को वापस लेने का दबाव बना रहा था और उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!