राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेत में काम करते समय बुजुर्ग को जहर चढ़ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गावं उदासर में 17 अप्रैल की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे चन्द्र प्रकाश पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसक 70 वर्षीय पिता भंवरलाल पुत्र चूनाराम ख्ेात में कृषि से जुड़ा कार्य कर रहे थे। इस दौरान फसलों में कीटनाशक लगाते समय अचाकन तेज हवा चली। इसी हवा में उसके पिता को कीटनाशक चढ़ गकया और उनकी तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




