राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस में यात्रा कर रही महिला के बैग से आभूषण चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में वल्लभ गार्डन निवासी अमरङ्क्षसह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 अप्रैल की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी मिंटु कंवर 13 अप्रेल को सांगलपुरा से बस में चढ़े। जब बस रतनगढ़ पहुुंची तो बस के कनडक्टर ने कहा कि बस यहीं तक जाएगी। जिसके चलते हम वहीं उतरे और अपना बैग संभाला तो बैग से आभूषण गायब मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!