राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में नगर स्थापना दिवस और अक्षय तृतीया के दिन मंडी बंद रहेगी। जिसके चलते किसी भी तरह की खरीद नहीं होगी। बीकानेर में अक्षय तृतीया (आखातीज) और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल 2026 को कृषि मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। इस दिन मंडी में नीलामी कार्य स्थगित रहेगा।

वहीं, 19 अप्रैल को रविवार होने के कारण लगातार दो दिन मंडी में बोली नहीं लगेगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। आखातीज के अवसर पर 20 अप्रैल को मंडी में नीलामी कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह निर्णय परंपरागत पर्व के सम्मान और व्यापारियों को अवकाश देने के उद्देश्य से लिया गया है।




