राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देश के जाने-माने एवं सुविख्यात अंक-ज्योतिषी, बीकानेर शहर के जाए-जन्में डॉ. कुमार गणेश के बीकानेर प्रवास के दौरान आज राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. कुमार गणेश से उनके निवास पर मातृभाषा राजस्थानी की संवैधानिक मान्यता की दशा एवं दिशा हेतु गंभीर चर्चा की एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

डॉ. कुमार गणेश राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए हर-संभव सहयोग का भरोसा दिया एवं अभी तक हुए मान्यता आन्दोलन के प्रयासों की चर्चा की एवं राजस्थानी भाषा आन्दोलन की सफलता हेतु मार्गदर्शन किया। गौरतलब है कि डॉ. कुमार गणेश राजस्थान ही नहीं देश के जाने-माने अंक-ज्योतिषी है। आपकी सलाह देश के कईं नेता, अभिनेता एवं उद्योगपति आदि आपसे मार्गदर्शन एवं सलाह लेते हैं एवं वह सफलता को प्राप्त करते हैं।

 

डॉ. कुमार गणेश एक सफल अंक-ज्योतिषी के अलावा हिन्दी, राजस्थानी भाषा की अनेकों पुस्तकें लिखी हैं एवं देश के अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। मातृभाषा राजस्थानी को मान एवं सम्मान दिलाने के लिए इस प्रतिनिधि-मंडल में एड. हिमांशु टाक, राजेश चौधरी, प्रशान्त जैन, एड. राजेश कड़वासरा, कमल किशोर मारू आदि शामिल थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!