राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट क्षेत्र में दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रूपए के कपड़े और सामान ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के शर्मा मार्केट तोलियासर भैरूजी गली में 4 मई 2025 की है। इस सम्बंध मेंं मुकेश सांखलान ने कृष्ण नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि उसकी दुकान के ताले तोड़कर आरोपित ने उसकी दुकान के विक्रय के लिए रखे हुए कपड़े करीब पांच लाख रूपए के थे जो कि ले गए साथ ही गल में रखे हुए करीब 14 हजार रूच्पए, फर्नीचर, इन्वेटर बेट्री आदि सामान ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी किराये की दुकान पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




