राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आरपीएससी ने आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। फिलहाल विश्नोई ट्रेनिंग में है। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। आरएएस के रिजल्ट में इस बार बॉर्डर के इलाके वाले कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है।

 

इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से हैं। जबकि जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा तीन-तीन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन जयपुर और जोधपुर से हुआ है। प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी एक-एक कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं।

 

वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। टॉपर में बीकानेर के रणजीतपुरा निवासी विकास सिहाग ने पांचवीं रैंक हासिल की है। वहीं बीकानेर की ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक हासिल की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!