राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिव के निर्देलीय विधायक रविन्द्र भाटी आए दिन अपने चर्चित अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते है। दो दिनों पूर्व जयपुर में जैसलमेर से पहुंची ओरण यात्रा में भी विधायक प्रमुखता से दिखे और सरकार पर जमकर प्रहार किया। जिसके बाद कल शुक्रवार को सूचना सामने आयी कि विधायक भाटी सुरक्षा में लगे तीन पीएसओ को हटा दिया गया है ।

अब उनकी सुरक्षा में केवल एक पीएसओ तैनात रहेगा। पीएसओ हटाने के आदेश जारी होने के बाद शिव विधायक भाटी ने दावा किया कि ये ऑर्डर बैक डेट में जारी किए गए। उन्होंने कहा- इन राजनीतिक षड्यंत्रों से मेरे हौसलों को तोड़ नहीं सकते।

 

जानकारी के अनुसार, रविंद्र भाटी के 2023 में विधायक बनने के बाद एक पीएसओ तैनात किया गया था। लोकसभा चुनाव में नामांकन भरने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। तब बाड़मेर पुलिस ने एक और पीएसओ बढ़ा दिया था। जनवरी 2025 में सुरक्षा में लगे एक अतिरिक्त पीएसओ को हटा दिया गया। जनवरी-मार्च 2025 के बीच रविंद्र सिंह भाटी को धमकी मिली थी। इंटेलिजेंस को भी इनपुट था कि भाटी की जान को खतरा है। इसके बाद मार्च 2025 में 2 कमांडो और 1 पुलिसकर्मी बढ़ाकर पीएसओ की संख्या 4 कर दी थी।

 

अब सुरक्षा में कमी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। भाटी समर्थकों का दावा है कि लगातार सरकार के खिलाफ बोलने के कारण भाटी की सुरक्षा में कटौती की गयी है। लगातार यूजर सोशल मीडिया पर इस निर्णय को लेकर सवाल उठा रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!