राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के बंधड़ा टांट गांव की है। जहां पर गांव की कटानी मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जहां पर आसपास के ग्रामीणों को शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन में सवार होकर आए लोग शव फेंककर गए है ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं के मद्देनजर मामले की जांच में जुटी है।





