राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चाइनीज मांझे से कटने के कारण मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के देशनोक पुलिया की है। जहां पर आज शुक्रवार दिन में मासूम की चाइनीज मांझे से गर्दन कट जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार दस वर्षीय मासूम विराट अपने पिता के साथ जा रहा था। इस दौरान पुलिया पर चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गयी।

जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि मांझे से कटने से बच्चे की मौत हुई है । शेखावत ने अपील की कोई भी चाइनीज मांझे ना तो बेचे और ना ही खरीदें क्योंकि ये जानलेवा है। बता दे कि हर वर्ष चाइनीज मांझे के कारण लोग घायल होते है। आए दिन मांझे से कटने से दुर्घटनाएं हो रही है।


