राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टॉवर पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग लगाने से नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हदंा पुलिस थाने में भेलू निवासी माधुसिंह ने इण्डस कंपनी के टॉवर पर काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि गांव में कंपनी के टॉवर पर कर्मचारी करने के लिए पहुंचे। जहां पर मधुमक्खियों के छाते को भगाने के लिए कर्मचारियों ने आग लगा दी। जिसके चलते आग फैल गयी और नीचे आग के आने से उसके सामान को नुकसान हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




