राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुंह पर कपड़े बांधे हुए युवक द्वारा चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में पुरानी शिवबॉडी रोड़ निवासी मोनिका पत्नी प्रवीण स्वामी ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थिया ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम को 7 बजे आईटीआई सर्किल के पास स्पेलंडर बाइक सवार मुंह पर कपड़ा बांधे हुए उसके पास आया और गाड़ी में पर स्टेंड लगे होने की बात कहते हुए उसे बात में उलझाया और उसके गले से सोने की चैन झपटा मारकर छीन ले गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





