राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक पेड़ों के बीच में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू क्षेत्र की है। जहंा पर आरडी 888 इंदिरा गांधी नहर के पास वन पट्टी के जंगल में पेड़ों के बीच में आग लग गयी। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और दो से तीन बीघा तक फैल जाने की सूचना मिली है।

 

आग की सूचना के साथ ही आसपास के लोगों ने प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी है। किसानो ने बताया कि नहर के पास स्थित वन में आग की तेज लपटें उठ रही है। हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है। उन्होंने आंशका जताई कि यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया,तो आसपास के किसानों की फसलों को खतरा हो सकता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!