राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान जारी है। बीकानेर रेंज के हनुमानगढ़ में पुलिस ने लाखों की नशीली अफीम के साथ एक को गिरफ्तार कियाा है। यह कार्रवाई टिब्बी पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 2 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हजरत अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी।

 

इसी दौरान टिब्बी-संगरिया रोड के नजदीक घग्घर के पटरे पर एक व्यक्ति को बाइक पर आते देखा गया। शक होने पर उसे रोका गया और नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.210 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर उसकी बाइक भी जब्त कर ली है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!