राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट करते हुए दांतों से काटने और चैन छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने धीरदेसर चोटियान निवासी रेवंतराम ने बजरंगलाल, रामनिवास पर मुकदमा दर्ज करवाया है ।घटना धीरदेसर चोटियान में 15 अप्रैल की शाम को 6 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की ओर दांत से उसे काट लिया। प्रार्थी ने बताय कि आरोपियों ने उसे भद्दी गालियां देते हुए उसके पास से चैन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है ।दूसरे पक्ष की और से रामनिवास ने रेवंतराम, मांगीलाल, पेमाराम, बाबूलाल, मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की ओर गाली गलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!