थोड़े से पैसें के स्वार्थ में अपने ही अपनों की जान का बन रहे हैं दुश्मन
संजय स्वामी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर चारों और पंतगबाजी का दौर जारी है। स्थापना दिवस के इस त्यौंहार के रंग में भंग डालने का काम चाइनीज मांझा कर रहा है। बीकानेर में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक के बावजूद भी धड़ल्ले से इसकी बिक्री हो रही है जो कि आमजन के जीवन को संकट में डाल रहा है। शुक्रवार को चाइनीज मांझे ने ऐसा कहर बरपाया कि हर कोई सन्न रह गया कि ये क्या हुआ ।
दरअसल चाइनीज मांझे की डोर से देशनोक में पुलिया के ऊपर से अपने माता-पिता के साथ जा रहा मासूम चपेट में आ गया। चाइनीज मांझे ने बालक की गर्दन को काट दिया। जिसके चलते बालक की मौत हो गयी। वहीं बीकानेर शहर में रहने वाला युवक अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही चाइनीज मांझे ने ऐसा हमला किया कि उसकी गर्दन पर बड़े जख्म हो गए। युवक एकबारगी गिर गया फिर जैसे तैसे उसे अस्पताल में दिखाया और उपचार करवाया गया। एक ही दिन में दो घटनाएं बताने के लिए काफी है कि कुछ मामूली स्वार्थ के लिए लोग अपनों की जान से खेल रहे है।
चाइनीज मांझे की डोर से कटने वाला इंसान कौन होगा इसकी भनक किसी को नहीं है और इस शहर में पंतगबाजी करने वाले, चाइनीज मांझा बेचने खरीदने वाले भी शहर के ही है। ऐसे में चाइनीज मांझे की डोर से जीवन बर्बाद अपने ही अपनों का कर रहे है।
स्थापना दिवस पर पंतगबाजी का शौक और खुशी का पर्व इस चाइनीज मांझे के कारण कहीं ना कहीं परेशानियों का कारण बनता जा रहा है । ऐसे में जरूरत है की चाइनीज मांझे का पूर्णतया बहिष्कार किया जावे।

चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन भी सुस्त
स्थापना दिवस पर लगातार चाइनीज मांझा बिकता जा रहे है। चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़े-बड़े स्लोगन तो लिखे जा रहे है लेकिन चरितार्थ होते नहीं दिखाई दे रहे है। इन सबके बीच जिला प्रशासन भी इस पर सुस्त नजर आ रहा है। जरूरत है कि चाइनीज मांझे पर ताबड़तोड़ एक्शन किया जावे ताकि चाइनीज मांझा खरीदने और बेचने वालों पर लगाम लगे हालांकि चाइनीज मांझे की कार्रवाई को लेकर आमजन को भी जागरूक होकर इसकी शिकायतें करनी पड़ेगी ताकि चाइनीज मांझे बेचने वालों पर कार्रवाई हो सके।




