राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में काकड़ा निवासी सांवरमल ने आशीष, आयुष, गंगाबिशन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना काकड़ा 15 अप्रैल की रात की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर उसके उसके घर में घुसे। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नकदी, मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




