राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाले बॉर्डर क्षेत्र से लगातार तस्करी हो रही है। ऐसी ही खबर एक बार फिर सामने आयी है। श्रीगंगानगर क्षेत्र में बॉर्डर से सटे एरिया में ब्राउन रंग के संदिग्ध पैकेट में 9 एमएम की विदेशी ग्लॉक पिस्टल मिली। पुलिस थाना समेजा कोठी और बीएसएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। टीमों ने पिस्टल के साथ मैग्जीन भी बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि पैकेट पर लोहे के तार और हुक मिला। इससे पता चलता है कि यह पिस्टल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिया गिराया गया है।पुलिस का कहना है कि ड्रोन से तस्करी के जरिए यह पिस्टल पाकिस्तान से भेजी गई है। पैकेट को खोला तो अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल मिली। साथ ही मैगजीन भी थी। पिस्टल को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




