राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में कांस्टेबल द्वारा मैस के लाखों रूपए का गबन करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में पीएमडीएसव के उप अधीक्षक ओमप्रकाश गोदारा ने कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि मोटर ड्राइविंग स्कूल में कैशियर है। जहां पर मैस के 6 लाख 44 हजार के करीब रूपए का गबन कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





