राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नापासर पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 15 अप्रैल को ओमप्रकाश निवासी पलाना ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि चार युवकों द्वारा भारतमाला रोड़ नौरंगदेसर बीकानेर के पास अपहरण कर मारपीट करते हुए 2 हजार रूपए, मोबाइल, टैक्सी लूट ले गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एडिशनल एसपी शहर चक्रवर्ती राठौड़, सीओ गंगाशहर हिमंाशु शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नापासर सुषमा कुमारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार को बापर्दा गिरफ्तार किया हे ।पुलिस ने मामले में मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी प्रयासें से 200-250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों का 800 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने दूसरे राज्य से डिटेन कर आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुषमा कुमारी, जगदीश कुमार, गोकुलचंद, इमीचंद, प्रदीप कुमार, गोरखाराम, रामनिवास, गोगराम शामिल रहें।




