राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कपिल सरोवर में डूबने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के कोलायत जी तालाब की है। जहां पर मुख्य घाट पर व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान पंजाब के रहने वाले राजविन्द्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजविन्द्र लंबे समय से यहीं साधु के भेष में रह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है ।





