राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मशीन पर काम करते समय हाथ के कट जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बासी में 28 मार्च की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बासी निवासी प्रेमाराम ने फुलाराम पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई कुतर की मशीन पर काम करता था। परिवादी के अनुसार आरोपित की लापरवाही से उसके भाई का कुतर की मशीन में हाथ आ जाने से उसके भाई का हाथ कट गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




