Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैर फिसल जाने से पानी में गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के जेगला गोगलियान में 4 मई की सुबह 9 बजे की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता रामस्वरूप ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा घर में बने पानी के कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसके बेटे रामकिशोर का पैर फिसल गया। जिसके चलते वह पानी के कुंड में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE