
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल में चल रहे ठेकाकर्मियों आंदोलन के लिए पूरे कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ बी डी कल्ला ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पीबीएम प्रिंसिपल सुरेंद्र वर्मा ओर अधीक्षक बीसी घीया जी संयुक्त रूप से वार्ता की ।
जिसमें निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी।
सभी कर्मचारियों ने आपके कार्य को जिम्मेदारी से खुशी खुशी वापस संभाल लिए हे और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ बी डी कल्ला जिंदाबाद के नारे लगाते हुवे संभागीय आयुक्त आयुक्त और डॉ बी सी घीया डॉ सुरेंद्र वर्मा जी ने सभी मांगो को माना और सम्मान से दिया उसके लिए धन्यवाद भी दिया


1. श्रम विभाग के अनुसार न्यूनतम वेतनमान
2. कई वर्षों से कार्य कर रहे कार्मिकों की श्रम विभाग के अनुसार केटेगरी में वृद्धि , वेतन वृद्धि और प्रमोशन
3. पीएफ और ईएसआई की कटौती
4. हर महीने समय पर वेतन भुगतान
5. नौकरी में अनुभवी कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी
6. श्रम विभाग के नियमों का पालन किया जाएगा और
7. पूर्व में कार्यरत सभी ठेकाकर्मियों श्रम विभाग के नियमों को ध्यान में रखते हुवे यथावत रखा जाएगा




