राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार चोरों की धमाचोकड़ी जारी है। लगातार चोर आमजन के घरों को निशाना बनाकर खून पसीने की कमाई का माल पार कर रहे है। ऐसी ही खबर मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के बंगलानगर से सामने आयी है। जहां पर चिश्त्यिां मस्जिद के पास रहने वाले मो. नियाज के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इस सम्बंध में मो. नियाज ने परिवाद देते हुए बताया कि वह अपने घर में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8 अप्रैल को गांव केला परिवार सहित गया हुआ था। इस दौरान उसका घर बंद था और कोई नहीं था। जब 16 अप्रैल की शाम को वापिस आया तो घर में ताले टूटे हुए मिले। परिवादी ने बताया कि उसके घर का सामान बिखेरा हुआ था। घर के अंदर संभालने पर अलमारी से सोने के आभूषण और कुछ नकदी थी जो कि गायब मिली।
परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर माल पार कर ले गए। सूचना मिलते ही मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि लगातार बढ़ रही चोरियों के खिलाफ पुलिस को गश्त बढ़ाने को कहा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




