राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में भाजपा के जिला अध्यक्ष की गाड़ी की दुर्घटना हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के नगराना गांव की है। जहां पर सड़क हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना दोपहर बाद हुई जब डेलू संगरिया से हनुमानगढ़ आ रहे थे।

उन्हें तुरंत संगरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हनुमानगढ़ में सिटी स्कैन करवाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रमोद डेलू अपनी गाड़ी में अकेले थे। सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी उनकी कार से टकरा गई। इस टक्कर में डेलू की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डेलू के सिर और नाक पर हल्की चोटें आईं और नाक से खून बहने लगा। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से संगरिया अस्पताल पहुंचाया गया।




