राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीते कुछ दिनों से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। जिसके चलते अब दिन में गर्मी के तेवर हर किसी को परेशान से करने लगे है। गर्म हवाओं के चलते अब एसी और कूलर की डिमांड भी बढऩे लग गयी है। दिन में लोग खुद के साथ-साथ वाहनों के लिए भी छांव तलाशने लगे है। बीकाने में भी गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

 

इसी बीच मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज शुक्रवार को राजस्थान के आठ शहरों में अंधड़ और तूफानी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से अलवर, डीग, झुन्झुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ आंधीव हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!