राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता लिच्छाराम ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी अनिता जो कि मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते 15 अप्रैल की रात को 09 बजे के आसपास उसकी बेटी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




