राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोलर कैमरों से सुरक्षा में सेंध लगाने की खबर सामने आयी है। जिसकी भनक लगते ही एजेंसिया अलर्ट हुई और सोलर कैमरों के हटवाया गया है। इन्हीें सोलर कैमरों के जरिये बीकानेर, अलवर छावनी की जासूसी भी की गयी है। इसके लिए छावनी इलाकों में सोलर कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों को पाकिस्तानी हैंडलर्स ऑपरेट कर रहे थे। जिसका लाइव फुटेज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजा रहा था।

 

अलवर और बीकानेर में लगे इन सोलर कैमरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हटवा दिया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली और पंजाब से भी ऐसे ही मामले में 11 जासूसों को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स, आईएसआई और आतंकी संगठन के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। टीम चार दिन पहले आई थी।

 

फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अलवर और बीकानेर में सक्रिय हैं। अलवर से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!