HTML tutorial

बढ़़ते तनाव के बीच विधायक ने की देवी माँ करणी जी की विशेष पूजा-अर्चना-Bikaner News 




Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजऱ आज देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें माँ करणी से देश की सीमाओं की सुरक्षा, भारतीय सेना के जवानों की सलामती एवं भारत की अखंडता व विजय के लिए प्रार्थना की गई।

पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि जब सीमा पर तनाव हो, तब केवल सैनिक ही नहीं बल्कि पूरा देश उनके साथ खड़ा होता है। करणी माता से यही प्रार्थना है कि हमारे वीर जवान सदैव सुरक्षित रहें और भारत हर चुनौती में विजयी हो।
इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,
मंदिर अध्यक्ष बादल सिंह,पार्षद सीतादान,देवेन्द्र चारण,भंवर दान चारण,केसरदेसर सरपंच रामदयाल कांस्वा,किसान संघ अध्यक्ष शेराराम बुढिय़ा,जेठूसिंह कीलचू,पार्षद रमेश शर्मा,केशरी सिंह सुरधाना,मूला महाराज अम्बासर,जगजीत गोदारा पलाना,सहीराम पलाना,बलवीर सिंह नाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, एवं अनेक ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में देश की अखंडता, समृद्धि और सैन्य शक्ति की मजबूती के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि संकट की घड़ी में समाज और संगठन पूरी एकजुटता से खड़े हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!