राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीन वर्षीय बच्ची के साथ विवाहिता के लापता हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास की है। इस सम्बंध में विवाहिता के पति मुकेश आसोपा ने गुमशुदगी दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी रानी और बेटी कुमकुम गुमशुदा है। प्रार्थी ने बताया कि पत्नी रानी, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है, सोमवार सुबह घर से कचरा फेंकने के लिए निकली थी। जाते समय वह अपनी तीन साल की बेटी कुमकुम को भी साथ ले गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर मुकेश ने आसपास तलाश की, लेकिन मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिला।घर की तलाशी लेने पर पता चला कि रानी अपने कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी साथ ले गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!