Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के गैरसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेड़कर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम ने बाबा साहब की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की सूचना के साथ अलग- अलग टीमों का गठन किया ओर मामले की जांच शुरू की गयी। जिसके बाद पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी के आधार पर कुछ ही घंटे में आरोपी को डिटेन कर लिया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर अशोक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। पुलिस ने युवक के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा योद्धा को जब्त किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!