राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहिज प्रदेशभर में स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया है। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा के ललित कुमार द्वारा जारी किया गया हे। जिसमें बताया गया हे कि स्कूलों में समय परिवर्तन अब एक अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से प्रभावी होगा। बता दे कि 31 मार्च 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी एकल पारी के विद्यालयों में संचालन समय में 1 अक्टूबर से बदलाव होना था लेकिन अब इसे 16 अक्टूबर कर दिया गया हे। ऐसे में अब 16 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव होगा। वहीं शिविरा पंचाग की अन्य गतिविधियों पहले से निर्धारित अनुसार ही चलेगी।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE