राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पुलिस का नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी के चलते नाल पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से कारवाई करते हुए दो युवकों के पास से लाखो रुपये की एमडी जब्त की है। पुलिस टीम नाल पुलिस थाना क्षेत्र में कारवाई करते हुए पवन सिंघानिया और नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब 52 ग्राम अवैध एमडी जब्त की है। पुलिस ने दोनों के पास से एक स्कूटी भी जब्त की है। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई, डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र पचार की टीम ने यह कारवाई की है। पुलिस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE