Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार और कथित क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना से मुलाकात की। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षदों ने उपमहापौर चुनाव से जुड़े विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों को प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच करवाकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध पार्टी स्तर पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्य समिति का गठन कर सात दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, उपमहापौर प्रत्याशी पार्षद नसीम बानो, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जावेद पडि़हार, पार्षद नंदलाल जावा, पार्षद अकबर अली खादी, पार्षद चन्द्रकला कूकना, पार्षद सरोज, कांग्रेस नेता फिरोज भाटी, हुकुमचंद जावा, मंडल अध्यक्ष अंजुम अली, हरिकिशन जाट, मदनलाल कूकना, रियाजुद्दीन पंवार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!