Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। प्रदेशभर के प्राइवेट हॉस्पीटल के लिए सरकार ने नया फरमान जारी किया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) के तहत भर्ती गंभीर मरीजों और उन्हें देख रहे डॉक्टरों की हर 8 घंटे में फोटो अपलोड करनी होगी। राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी ने प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए नया फरमान जारी किया है।

 

जो कि 30 सितंबर से लागू होगा। नए आदेश के मुताबिक- प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मरीज और डॉक्टर की फोटो मां योजना के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस फोटो में मरीज के बेड और उसके पीछे लगे मॉनिटर, जिसमें मरीज की पल्स रेट, ऑक्सीजन लेवल समेत दूसरी मॉनिटरिंग भी शो होना अनिवार्य है। ये फोटो जियो टैगिंग करते हुए पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के नए फरमान में डे-केयर में आए उन मरीजों के लिए भी ये लागू है, जो सुबह आकर शाम तक ट्रीटमेंट करवाकर वापस घर लौट जाते हैं। इधर, प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन ने इस निर्णय पर विरोध जताया है। प्राइवेट हॉस्पिटल एंड डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय कपूर के अनुसार – जल्द इस पर सरकार स्तर पर वार्ता के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!