Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड़ की है। जहां पर 27 सितंबर की रात को करीब साढ़े नौ बजे के आसपास जैसलमेर बाईपास से करीब 12 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ हुआ। खारा निवासी चेतनराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई देवीलाल टाटा ट्रक लेकर बीकानेर से खारा की ओर जा रहा था।

 

इसी दौरान सामने से ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और देवीलाल के ट्रक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पनालाल और दिनेश ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लाभूराम कर रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!