राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब चुनाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है लेकिन इससे ठीक पहले राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
इस बीच आरएलपी सुप्रीमो और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल कल बुधवार को बीकानेर आ रहे हैं। बेनीवाल के बीकानेर आने की सूचना के साथ ही आरएलपी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार बेनीवाल सुबह दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहाँ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद जामसर, धीरेरा, लूणकरणसर, महाजन होते हुए गंगानगर के नरसिंहपूरा जाएँगे। पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले बेनीवाल के दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE