Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निका चुनाव के बाद उप महापौर के चुनाव में हुए उलटफेर के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ती जा रही है। अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ विभिन्न वर्ग लगातार कांग्रेसी नेताओं से मंाग कर रहे है कि उप महापौर के चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जावे।

 

बीते दिनों बीकानेर पहुंचे सह प्रभारी चिंरजीवी के सामने भी यह मुद्दा उठा और कांग्रेस के हर कार्यक्रम में यह मुद्दा लगातार उठ रहा है। इसी बीच बीती रात को बीकानेर कांग्रेस के नेता जयपुर में पीसीसी चीफ गोङ्क्षवद डोटासरा से मिले। नोखा विधायक सुशीला डूडी, कांग्रेस के युवा नेता आजम अली, शबीर अहमद भी साथ में दिखाई दिए। सभी ने एकस्वर में चीफ के सामने उप महापौर चुनावों को लेकर हुई क्रॉस वोटिंग का जिक्र किया। इस दोरान पीसीसी चीफ से दोषियों के खिलफ जांच करने के साथ-साथ इलाज करने जैसी बातें भी कहीं गयी।

 

इस दौरान चीफ से कहा कि गया कि हमारा वर्ग कांग्रेस का कोर वोटर है इसे खोखला किया जा रहा है। इस दौरान पीसीसी चीफ ने कहा कि तीन नेताओं से जांच करवा देंगे और कोई भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी फिर चाहे वो पूर्व विधायक या कितना भी वरिष्ठ नेता क्यों ना हो। ऐसे में बीकानेर कांग्रेस में अब एक अलग तरह का सन्नाटा है कि आखिर आने वाले दिनों इस प्रकरण में क्या होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!