राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर युवा संगठन, अम्बेडकर कॉलोनी- कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर युवाओं की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में समाज में व्याप्त पाखंड और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने, युवाओं एवं समाज को शिक्षा से जोडऩे तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
युवाओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को जागरूक होकर समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ युवाओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान संदीप भारतीय सहित युवा संगठन से जुड़े युवा उपस्थित रहे।


