राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो भाईयों के साथ मारपीट करने और घर में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में शनि मंदिर के पास रहने वाली तनू नायक ने रूपेश, कालू, दिनेश, शिवराज, राजा, राहुल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चौखुंटी फाटक के पास 25 सितंबर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके जेठ के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसके पति को राजीनामे के लिए बुलाया और लाठी, सरिया, डंडो से उसके साथ भी मारपीट की। प्रार्थिया ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने उसके घर में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


