Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में पांच करोड़ रूपए की रंगदारी का धमकी भरा मेसेज का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में व्यवसायी ने गैंगस्टर रोहित गोदार, वीरेन्द्र चारण के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। व्यवसायी के अनुसार शाम के समय उसे विदेशी नंबरों से वॉयस मैसेज आया। जिसमें पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गयी। परिवादी ने बताया कि संगठित गैंग बनकार ऐसा कार्य करते है और समाज में भय का माहौल बनाकर वसूल करते है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!