Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी में मादक पदार्थ बेचने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने बीकानेर रोड़ स्थित यूको बैंक के पास एक टैक्सी चालक को रोका। जिससे पुछताछ के बाद आरोपी की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान आरोपी युवक के पास से एमडी के साथ नकदी भी मिली। पुलिस ने टैक्सी चालक महेन्द्र सिंह के पास से 9.53 ग्राम एमडी बरामद की है साथ ही 1 लाख 6 हजार रूपए भी जब्त किए है। पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!